फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित कुमार अध्यक्ष व राजकुमार महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते एसडीएम। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
रोहित कुमार अध्यक्ष व राजकुमार महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

छात्र संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को एसडीएम ने दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। नई कार्यकारिणी में रोहित कुमार अध्यक्ष व राजकुमार शर्मा महामंत्री चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को एसडीएम ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मतदान के लिए बनाए गए तीन बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मतदान में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को रसीद की मूल प्रति व परिचय पत्र दिखाने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। चुनाव के दौरान प्रत्याशी तथा उनके प्रस्तावक व समर्थक एक-एक मत के जद्दोजहद करते दिखे।
चुनाव अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान संकाय प्रतिनिधि के पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। इससे पद रिक्त रह गए। उपाध्यक्ष पद पर आलेखराज तिवारी तथा संयुक्त मंत्री पद पर अजय कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए बुधवार को मतदान हुआ। मतदान के लिए पंजीकृत 1271 में से 628 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे रोहित कुमार को 365 , राजीव वर्मा को 209, अजय गौंड़ को 21 तथा मो. आसिम अली को 17 मत मिले। 16 मत अवैध घोषित किए गए। महामंत्री पद पर चुनाव लड़ रहे राजकुमार शर्मा को 277, रीतेश पटेल को 213 तथा उत्सव कुमार को 111 मत मिले। 27 मत अवैध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर रोहित कुमार तथा महामंत्री पद पर राजकुमार शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए। मतगणना के उपरांत एसडीएम देवेंद्र कुमार ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. उमेश प्रसाद यादव, पर्यवेक्षक डॉ. परशुराम गुप्त, डॉ. घनश्याम शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. राणा प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पक्षपात का आरोप लगाकर तोड़ी कुर्सियां
महराजगंज। मतदान के दौरान मतदाताओं से अपील किए जाने के दौरान कई बार प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कुछ छात्रों ने अपना आक्रोश कुर्सियों पर दिखाया। छात्रों ने परिसर में पड़ी कुर्सियों को तोड़ दिया और चुनाव में जुटे कर्मियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें