फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत के एक व ग्राम सदस्य के 29 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक व ग्राम सदस्य के 29 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। एकल नामांकन पत्र होने व उनकी वैधता की वजह से इन सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

घुघली में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक मात्र सीट पर अंकित निर्वाचित हुए वहीं ग्राम सदस्य पद पर यशोमती व आसिफ को चुना गया। पनियरा में जयराम, सरोज, गीता व इसरावती, परतावल में राजू व वीरेंद्र, सदर में रामराज, वृषकेतु, बक्शीश, बर्फी व रामसवारे, मिठौरा में चंद्रावती व ओमप्रकाश, सिसवा में राबड़ी, सरस्वती, पूजा व अनिल को ग्राम सदस्य पद पर निर्विरोध चुना गया। निचलौल में रिंकू, मजीद, चंद्रकला, कोईल, आरती देवी व अलीमुननिशा को, फरेंदा में रामनरायन व बृजमनगंज में फूला, बैजनाथ व अशरफ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

उपचुनाव के तहत बुधवार को मतदान कराया जाना था। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के एक व ग्राम सदस्य पद के 29 सीटों पर एकल उम्मीदवार होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धनंजय कुमार दूबे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें