फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुणे महाराष्ट्र से विवेक का शव गांव आया

Thu, 07 Sep 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मृतक विवेक की फाइल फोटो
विज्ञापन
घुघली। तीन माह पूर्व पुणे महाराष्ट्र गए ग्राम सभा बिरैचा खास टोला निवासी विवेक की हत्या वहीं रविवार रात उसके ही मित्र ने हत्या कर दी थी। यह सूचना गांव के ही नासिक में काम कर रहे सुनील पासवान ने दी। बुधवार को शव घर आया तो परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुनील ने इस बात को विवेक के घर पर बताया कि सभी मित्रों के साथ बंद कमरे में शराब पी, फिर खाना खाने के बाद कमरे से बाहर टहलने निकले थे। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और हाथापाई में लड़ खड़ाकर गिर जाने पर साथ में ही रह रहे मित्र ने उसके सिर पर पत्थर से प्रहार कर मौत के घर उतार दिया। तीन दिन बाद विवेक का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें