फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फोन करने के एक घंटे बाद भी नहीं आई एंबुलेंस, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे परिजन
विज्ञापन

सांस की समस्या का इलाज कराने सीएचसी परतावल पहुंचे बुजुर्ग
परतावल। सीएचसी परतावल में शुक्रवार को सांस की समस्या का इलाज कराने पहुंचे 56 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन का आरोप है कि 108 नंबर एंबुलेंस को फोन करने के बाद वे लोग अस्पताल में करीब एक घंटे बाद तक इंतजार करते रहे। एंबुलेंस की इंतजार में बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरवा निवासी धर्मेंद्र (56) पुत्र दीपक को शुक्रवार को सांस फूलने की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी परतावल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए परिजन ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। परिजन के अनुसार फोन करने के करीब एक घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने के लिए परिजन एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। इसी दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन ने समय से एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यदि समय रहते एंबुलेंस मिल जाती तो बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज ले जाकर बेहतर इलाज कराया जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें