फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थानाक्षेत्र स्थित ग्रामसभा झनझनपुर चौराहे के पास छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक थानाक्षेत्र स्थित ग्रामसभा नाथनगर निवासी राम निवास शर्मा (80) 26 अप्रैल की शाम को स्कूटी से चौक महराजगंज मार्ग होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी वह सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी महराजगंज से चौक की तरफ जा रहे बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान राम निवास शर्मा की मौत हो गई। राम निवास शर्मा के परिवार में दो पुत्र बिजई शर्मा और प्रेम शर्मा हैं। सड़क हादसे में राम निवास शर्मा की मौत से पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें