फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से वृद्ध की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम करुआवल के पास मंगलवार शाम कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनचिरैया निवासी छोटेई यादव (60 वर्ष) सरसों का तेल निकलवाने के लिए करुआवल जा रहे थे। जैसे ही मशीन के पास पहुंचे और सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक विपरीत दिशा से एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए नजदीकी एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया दिया। थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें