फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्चों के विवाद में मारपीट बुजुर्ग की मौत, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर आठ कृष्णा नगर में बृहस्पतिवार को गोटी खेल रहे दाे बच्चों के बीच का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि परिजनों में हुई मारपीट में चोट लगने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र दशरथ की नामजद तहरीर पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि जिन दोनों बच्चों में गोटी खेलने को लेकर विवाद हुआ, वह दोनों पड़ोसी हैं। परिजनों में हो रही मारपीट के दौरान अपने नाती को बचाने गए रामवृक्ष (70) सीने में चोट लगने से मौके पर ही गिर गए। उन्हें आनन-फानन में परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले में मृतक के पुत्र दशरथ ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। नाबालिग आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें