फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइकिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के विजयपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार को हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम सभा नाथनगर निवासी महातम साहनी (70) साइकिल से बागापार की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विजयपुर चौराहे के समीप उनकी साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल महातम साहनी को आसपास के लोग उपचार के लिए ले जाने की कोशिश में थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शांति देवी और बहू फूला का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि उनका पुत्र बेचन विदेश में है। सूचना पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें