फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह सड़क पार कर रहे बुजुर्ग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में उनको गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उनको सीएचसी बनकटी ले गए। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आनंदनगर कस्बे के शनिचरिहया ढाला निवासी फजरूल रहमान (60) बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे घर से निकल कर मस्जिद की तरफ जा रहे थे। अभी घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि एक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। उनके मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें