फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेंपो की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के आलमचक के पास सड़क किनारे जा रहे वृद्ध की टेंपो की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया मौलाही निवासी शिवराज (70) लेदवा चौराहे से पैदल अपने घर जा रहे थे। आलमचक के पास सामने से आ रही टैंपो की टक्कर से गिर गए और सिर पर गंभीर चोट लग गई। राहगीरों की मदद से बुजुर्ग को एंबुलेंस से सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें