फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगैर राशन के वापस नहीं किए जाएंगे बुजुर्ग कार्डधारक

Sat, 15 Feb 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुजुर्गों के अंगूठे का निशान न मिलने अथवा सत्यापित न होने पर भी उन्हें बिना राशन सरकारी सस्ते राशन की दुकान से नहीं लौटाया जा सकेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कोटेदारों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर यूनिट के हिसाब से खाद्यान्न अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को मिले इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कार्डधारकों को सत्यापित करने के लिए ई-पाश मशीन भी दी गई है, लेकिन ई-पाश मशीन पर बुजुर्ग कार्डधारकों का फिंगर मैच न करने की शिकायत बढ़ती जा रही थी, जिसके कारण बुजुर्ग पात्र होकर भी बिना राशन के लौटा दिए जा रहे थे। शिकायत को देखते हुए पूर्ति विभाग ने बिना राशन के ऐसे कार्डधारकों को न लौटाने के निर्देश निर्गत किए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल एक हजार 23 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अगर किसी वृद्ध का अंगूठा निशान नहीं मैच करता तो कोटेदार उनकी आइरिस स्कैनिंग कर राशन देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें