फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो साल में आठ हजार युवाओं को मिला रोजगार

Tue, 29 Oct 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सेवा योजन विभाग रोजगार मेला के जरिए युवाओं को रोजगार मुहैया करा रहा है। वित्तीय वर्ष 2022 से अब तक 50 रोजगार मेले लगाए गए हैं, इसके माध्यम से जनपद के 8022 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है। रोजगार मेले के अलावा सेवा योजना विभाग कैंपस चयन आयोजित करने की तैयार की में है, जिसके लिए विभाग टेक्निकल काॅलेजों और विद्यालयों और महाविद्यालयों से संपर्क करने में जुटा है।
विज्ञापन

सेवा योजन विभाग युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन करता है। इसके लिए शासन ने लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। जिसके सापेक्ष सेवा योजन विभाग जगह-जगह रोजगार मेला का आयोजन करता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में सेवा योजन विभाग ने 11 रोजगार मेले का आयोजन किया, इसमें 1497 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया। वर्ष 2023-24 में 11 रोजगार मेला के लक्ष्य के सापेक्ष विभाग ने 22 रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिसमें 5116 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया। जबकि, 2024-25 में विभाग को 26 रोजगार मेला आयोजित करने का लक्ष्य मिला है, जिसमें अब तक विभाग ने 17 रोजगार मेला का आयोजन कर 1409 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है। इस तरह से जनपद में रोजगार मेला के माध्यम से 8022 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा चुका है।
जिला सेवा योजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि रोजगार मेला के माध्यम से निरंतर युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इस वर्ष अब तक 1409 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया है। जबकि, 2022 से अब तक कुल 8022 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया। रोजगार के लिए युवाओं का रोजगार पोर्टल रोजगार संगम पर पंजीकृत होना जरूरी है। क्योंकि रोजगार संगम पर पंजीकृत युवाओं का ही साक्षात्कार लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें