फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को मिलीं आठ नई एंबुलेंस

Mon, 17 Jun 2019 12:17 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
जनपद को मिलीं आठ नई एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले को 108 नंबर की आठ नई एंबुलेंस मिली है। जल्द इसकी सेवा शुरू की जाएगी। ये एंबुलेंस जिला अस्पताल परिसर में हैं। आठ नई एंबुलेंस आने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मरीजों को अस्पताल लाने में परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन


वैसे भी जिले में 108 नंबर की ज्यादातर एंबुलेंस ठीक हालत में नहीं हैं। खराब एंबुलेंस के स्थान पर दूसरी एंबुलेंस लाने की व्यवस्था की जा रही है। जिले को आठ एंबुलेंस मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। 21 एंबुलेंस के माध्यम से 108 नंबर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें आठ नई एंबुलेंस और जुड़ गए हैं। किसी भी व्यक्ति द्वारा 108 नंबर पर सूचना देने पर मौके पर एंबुलेंस पहुंचकर राहत पहुंचाने का कार्य करती है। घुघली विकास खंड के हरखा निवासी श्रवण   साहनी ने कहा कि नए एंबुलेंस मिलने से मरीजों को और बेहतर सुविधा मिलेगी। जिला प्रोग्राम मैनेजर नौमीनाथ और जिला को-आडिनेटर पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि हाल में 108 नंबर की आठ नई एंबुलेंस जिले को मिली है। पुराने एंबुलेंस हटाने की तैयारी चल रही है। ताकि मरीजों को एंबुलेंस की बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि अब जिले में 108 नंबर की 29 एंबुलेंस हो गई है। अगले सप्ताह से नई एंबुलेंस की सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें