एआटीओ प्रदीप कुमार व उनके सहयोगियों के खिलाफ 24 अगस्त 2023 को बिरजू मद्धेशिया निवासी सरोजनी नगर थाना नौतनवां में तहरीर दिया। गोरखपुर सोनौली मार्ग फरेंदा बाइपास रानीपुर आदि स्थानों पर कुछ लोग वर्दी तथा सादे कपड़ों में प्राइवेट गाड़ी सहित अपने को परिवहन विभाग का अधिकारी बताकर वसूली कर रहे थे। हुए मालवाहक वाहनों, धार्मिक यात्राओं पर जाने वाली बस चालकों को डरा धमका कर चालान के नाम पर पैसे की वसूली किया जाता था।
इनको किया गया गिरफ्तार
- प्रदीप कुमार एआरटीओ महराजगंज
- मधुरा प्रसाद पीटीओ महराजगंज
- मानसिहं प्रर्वतन सिपाही
- रामचंद्र यादव प्रवर्तन सिपाही
- राधेश्याम निवासी देवकी पिक्चर पैलेस थाना फरेंदा प्राईवेटचालक
- गणेश मिश्रा निवासी पांडेय दुर्जनपुर थाना तरवगंज गोंडा, हेल्पर
- अनूप तिवारी निवासी रानी खेड़ा थाना अतरौलिया जनपद हरदोई, सहयोगी
- जनार्दन कुमार निवासी चुल्हावली थाना टुंडला फिरोजाबाद, प्राइवेट ड्राइवर
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि एआरटीओ, पीटीओ समेत आठ आरोपियों को वसूली करने पर गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ट्रक चालक ने तहरीर दी थी। इसपर जांच की गई तो मामला पकड़ में आ गया। क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से मामले की विवेचना कराई जाएगी।