फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महराजगंज की आठ बेटियों का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जौनपुर में 24 से 28 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में महराजगंज की बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। सदर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आठ छात्राओं के दम पर गोरखपुर मंडल की टीम ने सोमवार को पहले मुकाबले में कानपुर मंडल को हराकर जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में 23 को हुए चयन ट्रायल के आधार पर 16 सदस्यीय मंडलीय टीम चुनी गई थी। इसमें महराजगंज की आठ छात्राओं ने जगह बनाई। इनमें सदर कस्तूरबा विद्यालय की श्रुति, अंजली, सुनैना, निर्जला, रितिका, अंशु विश्वकर्मा, मानसी और नीतू शामिल हैं।
फुटबॉल कोच अमित कुमार कन्नौजिया ने बताया कि सभी आठ खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन हो रहा है। पहले मैच में जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है और आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें