फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोजगार मेले के जरिए बेरोजगारी दूर करने का प्रयास

Thu, 25 Jul 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला सेवायोजन कार्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 10 कंपनियां आ रहीं हैं जो युवाओं की क्षमता आंकने के साथ ही उन्हें रोजगार का अवसर प्रदान करेंगी। खास बात यह है कि कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों को ही इसका लाभ दिया जाएगा और गैरपंजीकृत को मौका नहीं मिल पाएगा। कंपनियां अपने मानक के अनुसार अलग-अलग ट्रेड में युवाओं का चयन करेंगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारों के पंजीकरण की जद्दोजहद उस समय थी जब बेरोजगारी भत्ता मिलता था। इसके बाद बेरोजगार सेवायोजन विभाग में पंजीकरण कराकर रोजगार लेने से पीछे हटने लगे। उन्हें विश्वास था कि उनकी कार्यक्षमता व योग्यता के बल उन्हें रोजगार किसी भी कंपनी से मिल जाएगा। लेकिन एक बार फिर निजी कंपनियों को यह निर्देश मिले हैं कि जिले के सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों को ही अवसर दिया जाए। विभाग के रोजगार पोर्टल पर दर्ज युवाओं को प्राथमिकता मिले। इससे एक बार फिर बेरोजगार नौकरी की आस में पंजीकरण कार्यालय कराने में जुटने लगे हैं। आयोजित मेले की बात करें तो इसमें शामिल होकर बेरोजगारों को नौकरी देने कई कंपनियां आ रहीं हैं। जिला सेवा योजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ड्रीन लाइट इंटरप्राइजेज, पुखराज हेल्थ केयर नामके कंपनियों के आने की सूचना है। टाटा, एलआईसी, बजाज, महिंद्रा जैसी कंपनियां भी मेले में आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें