फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षित युवाओं को राजनीति में पदार्पण का मौका

Sun, 20 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार दोपहर महराजगंज- फरेंदा हाइवे स्थित रेस्टोरेंट में महराजगंज मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई। मोर्चा के संस्थापक ने शिक्षित युवाओं को राजनीति में लाकर भ्रष्टाचार समाप्त करने के साथ विकास को मजबूत करने की बात कही और सभी का सहयोग मांगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक श्यामसुंदर दास ने कहा कि जनपद में सांसद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि चुनकर भी जिले की जनता विकास के लिए तरस रही है, लेकिन अब महराजगंज मुक्ति मोर्चा उनकी समस्या के लिए आवाज बनेगा। जून 2024 में संगठन की स्थापना इसी उद्देश्य से की गई थी। अब जिला स्तरीय व ब्लाक स्तरीय कमेटी गठित कर 2026 का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संगठन में सहभागी बनेगा। शिक्षित युवाओं को इसमें उतारकर राजनीति शुद्धिकरण व बदलाव लाने का लक्ष्य लेकर हम आगे बढ़ रहे। इस मौके पर धर्मराज, सुमित, बिंद्रेश, आनंद, अभिषेक, विनय, जगमोहन, अरुण मौजूद रहे।
संयोजक हुए तय
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संयोजक तय किए गए। महराजगंज का जिला संयोजक सुमित वर्मा को बनाया गया। पनियरा से विपिन कुमार, घुघली गोपाल श्रीवास्तव, सदर अरुण कुमार, खुटहा महेंद्र निषाद को चुना गया। कन्हैया वर्मा, विनय वर्मा, संदीप कुमार, आनंद वर्मा कमेटी सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें