फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीजे से कान सुन्न...आतिशबाजी से घुट रहा दम

Tue, 19 Nov 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। डीजे की कानफोड़ू आवाज कान को सुन्न कर दे रही है। वहीं दिल की धड़कन भी बढ़ जा रही है। आतिशबाजी से उठे धुएं से भी दम घुटने लगता है। सड़क पर जाम के कारण आने-जाने में परेशानी भी होती है। डीजे के शोर से अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ा, ब्लडप्रेशर और हार्ट के मरीजों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा धीमी रफ्तार से चल रही बारात के कारण जाम की समस्या होती है।
विज्ञापन

शहर में रविवार की रात फरेंदा रोड, बलिया नाला, गोरखपुर रोड, जिला उद्योग के पास कुछ देर के लिए रात में जाम के वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। डीजे के शोर से आसपास की दुकानों में रखे डिब्बे हिल रहे थे। वहीं पास से गुजरने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। डीजे की कानफोड़ू आवाज का स्तर न्यूनतम मानक से काफी अधिक है। इसके चलते लोगों में घबराहट बढ़ गई। अनिद्रा की शिकायत होने लगी।
रात में बलिया नाले के पास जाम में फंसे राधेश्याम ने बताया कि सड़क के बीच में ही गाड़ियां फंसी है। इस वजह से आगे बढ़ने को जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि बीपी की समस्या है, डीजे की तेज आवाज से बेचैनी हो रही है। वह करीब 10 मिनट तक जाम में फंसे रहने के बाद बढ़े। इसी से जिला उद्योग चौराहे के पास सत्येंद्र तिवारी मिले। वह पैदल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सहालग में समस्या बढ़ जाती है। चंद मिनटों की खुशी में बीमारी की सौगात मिलती है, लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि दो साल से हृदय रोग की दवा चलती है, ऐसे शोर-गुल में घबराहट होने लगती है। बहुत जरूरी नहीं रहती है तो ऐसे शोरगुल वाले स्थानों पर जाने से परहेज करता हूं। दूसरी ओर से पटाखों के शोर से भी समस्या बढ़ गई है। इससे निकले धुएं से आंखों के साथ कान से जुड़ी समस्या भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें