फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टैंड वसूली को लेकर ई-रिक्शा चालकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। कस्बे में स्टैंड वसूली को लेकर ई-रिक्शा चालकों ने नगर में जमकर हंगामा किया। अधिकारियों द्वारा मामला सुलझाने पर ई-रिक्शा चालक शांत हुए। ई-रिक्शा चालकों की मांग है कि उन्हें नगर क्षेत्र से तीन किमी के परिक्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाए और कोई भी स्टैंड वसूली न की जाए। वहीं ऑटो चालकों का आरोप है कि तीन किमी छूट देने पर यह ई-रिक्शा चालक 20 किमी तक यात्रा करते हैं। इसी बात को लेकर नगर में ई रिक्शा चालकों और ऑटो चालकों के बीच आए दिन विवाद हो रहा है। अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार गुप्त ने बताया कि जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें