घुघली। थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में करीब एक महीने पहले विवाहित की मौत हो गई थी। मृतका के पिता सुदामा ने इस मामले में बेटी के ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एक माह बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण मृतका के पिता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
कुशीनगर जिले के भुजौली बाजार के रहने वाले सुदामा जायसवाल बताया कि बीते 15 सितंबर को उनकी पुत्री मीना की मौत हो गई थी। आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोगों ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर मौत की नींद सुला दी। घुघली पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या की धारा के तहत के पति, सास, ननद व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसे लेकर मृतका के पिता ने सीएम ने शिकायत की है। घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश पुलिस की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद