फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : बस एक क्लिक में मिल जाएगा मरीजों का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल : बस एक क्लिक में मिल जाएगा मरीजों का ब्यौरा
विज्ञापन

- ऑनलाइन व्यवस्था संचालित करने के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू, जल्दी खरीदे जाएंगे कंप्यूटर
- नवंबर में चालू हो जाएगी नई व्यवस्था, घंटों लाइन में लगने से मिलेगी मुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ई-हॉस्पिटल प्रोजेक्ट लागू होने के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में नवंबर से पर्ची ऑनलाइन बनेगी। इससे समय की बचत होगी। मरीज और तीमारदार को इलाज या जांच के लिए इधर उधर नहीं दौड़ना होगा, बल्कि रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर वह खुद ऑनलाइन शुल्क जमा करेंगे। वार्डों में ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारी या चिकित्सक एक क्लिक से भर्ती मरीज का पूरा ब्यौरा जान सकेंगे।
ऑनलाइन व्यवस्था लागू के होने के बाद मरीजों/.तीमारदारों को काउंटर पर पर्ची कटवाने के लिए घंटों कतार में लगने से मुक्ति मिल जाएगी। अस्पताल में आने के बाद किसी प्रकार की पर्ची व फाइल तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों की एक यूनिक आईडी तैयार की जाएगी। इसके तहत मरीज की समुचित जानकारी ऑनलाइन हो जाएगी। मरीज का ब्यौरा संबंधित डॉक्टर के पास पहुंचेगा। डॉक्टर यदि जांच के लिए लिखते हैं, तो मरीज को कौन कौन से जांच करनी है। इसके लिए ऑनलाइन सूचना पैथॉलोजी को पहुंच जाएगी। यहां मरीज अपनी आईडी बताकर रिपोर्ट देखेंगे। संबंधित डॉक्टर के पास फिर यह रिर्पोर्ट ऑनलाइन ही पहुंच जाएगी। जहां वह मर्ज के अनुसार दवा लिखेंगे। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की पूरी जानकारी पल भर में हासिल हो जाएगी। शासन से निर्देश के बाद जिला अस्पताल को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। ओपीडी, लैब आदि में कंप्यूटर लगवाने के लिए अन्य जरूरी व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत मरीजों की बीमारी के साथ ही उसके इलाज, दी जाने वाली दवाएं, पैथॉलोजी जांच की सूचनाओं को ऑनलाइन किए जाने का प्राविधान है। जिला अस्पताल में प्रत्येक दिन 800 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीएसएनएल की लीज लाइन लगाने के लिए प्रथम किस्त में आठ लाख रुपये दिए जा चुके हैं। इसके तहत तार की खरीद करने के अलावा जिला अस्पताल में नेटवर्किंग आदि देना होगा। नंवबर तक अस्पताल में ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है।
डॉ. एके द्विवेदी, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें