फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डेढ़ करोड़ से बना कूड़ा निस्तारण केंद्र, फिर भी सड़क पर फेंका जा रहा कूड़ा

Wed, 01 Feb 2023 04:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
अमरुतिया गांव में सड़क किनारे फेका गया कूड़ा।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
महराजगंज शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए अगया में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है। ट्रांसफार्मर तक बिजली है, लेकिन केबल मुख्य बोर्ड में नहीं लगाया गया है, इससे केंद्र का संचालन नहीं हो रहा है। इस वजह से सड़क के किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में डेढ़ करोड़ की लागत से अगया में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनना शुरू हुआ था। वर्तमान में परिसर में सड़क बनकर तैयार है। वाहन रखने का शेड भी बन चुका है। अंदर कूड़ा निस्तारण के लिए अत्याधुनिक मशीनें लग चुकी हैं, लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं होने से दिक्कत हो रही है। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार बिजली निगम की ओर से कनेक्शन को जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल होगी।

यहां फेंका जाता है शहर का कूड़ा
शहर में बांसपार रोड, हनुमानगढ़ी से आगे सड़क के किनारे, अमरूतियां गांव के बाहर शमशान घाट के पास समेत अन्य स्थानों पर कूड़ा सड़क के किनारे फेंका जा रहा है। शास्त्री नगर के वरुण कुमार ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा सफाई और नियमित कूड़ा उठाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। वार्डों में सफाई व्यवस्था लचर है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं। उसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर कूड़ा निस्तारण केंद्र को संचालित करा दिया जाएगा। निरीक्षण कर कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। - आलोक मिश्रा, अधीशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें