फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वर्षों से सड़क क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहां बाजार। सदर ब्लॉक के ग्राम सभा सराय खुटहां से सेमरहना-बड़हरा जाने वाली सड़क वर्षों से काफी क्षतिग्रस्त है। सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सराय खुटहां से बड़हरा गांव जाने वाली सड़क लगभग एक किलोमीटर जब से बनी है तब से उसकी मरम्मत न होने से और वर्षा के मौसम में जलभराव होने से कई जगह सड़क टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय अलाउद्दीन, धर्मेंद्र, मोहन पासवान, फूल बदन, रहमतुल्लाह ने बताया कि इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में साइकिल, बाइक, चार पहिया वाहन, पैदल राहगीर और छात्र आते-जाते हैं। आए दिन यहां छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रांतीय लोक निर्माण खंड के जेई मोहम्मद उमर ने बताया कि कार्य योजना में भेजा गया है। शीघ्र ही उसकी मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें