फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निरीक्षण में डॉक्टर व फार्मासिस्ट के सहारे चलता मिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने धानी व बनकटी सीएचसी का किया देर रात निरीक्षण
विज्ञापन

फरेंदा। बृहस्पतिवार देर रात सीएमओ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी व बनकटी का औचक निरीक्षण किया। धानी में सीएचसी जहां एक डाक्टर व वार्ड ब्वॉय के भरोसे संचालित मिली वहीं बनकटी में इमरजेंसी स्टाफ के अलावा सभी नदारद मिले।
बृहस्पतिवार रात 08:45 बजे सीएमओ सीएचसी धानी के औचक निरीक्षण को पहुंचे। महराजगंज व सिद्धार्थनगर की सीमा पर बनी यह सीएचसी काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इमरजेंसी में एक डाक्टर के अलावा वार्ड ब्वॉय ही मौजूद मिले। फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स गैरहाजिर मिले। उपस्थिति पंजिका जांच के बाद रात्रि 09:10 बजे सीएमओ बनकटी पहुंचे जहां इमरजेंसी स्टाफ के अलावा सभी गैरहाजिर रहे। यहां डाक्टर वजाहत करीम, फार्मासिस्ट गजेंद्र उपाध्याय, स्टाफ नर्स पिंटू यादव, वार्ड ब्वॉय आशीष यादव मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका जांच के बाद उन्होंने उपस्थित मरीजों से अस्पताल की सुविधा व सहूलियत की जानकारी ली। फार्मासिस्ट से एंटी स्नैक वेनम, रैबीज इंजेक्शन व अन्य दवाओं की उपलब्धता व वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौजूद स्टाफ को हिदायत देते हुए कहा कि उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। समय पर अस्पताल आना और जाना सुनिश्चित करें जिससे 24 घंटे आपातकालीन सेवा प्रभावी रखी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें