फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीएड परिषद के दुर्गा प्रसाद अध्यक्ष व खुशबू महामंत्री बनीं

Thu, 15 Feb 2024 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में बृहस्पतिवार को बीएड परिषद के पदाधिकारियों का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से दुर्गा प्रसाद को अध्यक्ष व खुशबू अग्रहरि को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए दुर्गा प्रसाद, उपाध्यक्ष पुरुष वर्ग ओम शिवा गुप्ता, उपाध्यक्ष (महिला) पूजा चौरसिया, महामंत्री खुशबू अग्रहरी, सांस्कृतिक मंत्री अमिता यादव व कोषाध्यक्ष अर्पिता विश्वकर्मा पद पर चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ. यशवंत सिंह ने की। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि यह लोकतंत्र की भावना को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अपनी बात रखने का स्थान प्रदान करता है। बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ. यशवंत सिंह ने कहा बीएड परिषद छात्र-शिक्षक के मध्य एक सेतु का कार्य करता है। कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल ने किया। इस दौरान बीएड प्रवक्ता सत्य प्रकाश मौर्या व संजय कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें