फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को हुई बारिश ने कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को प्रभावित किया। बारिश के दौरान पेड़ गिरने से शहर के कुछ हिस्सों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

खासकर शिकारपुर, कटहरा, आनंदनगर से मछली गांव तक जाने वाली सब स्टेशन मुजुरी की 33 केवी की मुख्य लाइन पर मछली गांव में पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। इसके अलावा, हरपुर तिवारी के नए सब स्टेशन में भी 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से हरपुर तिवारी, महदेवा, बभनौली, गोपाला, बड़हरा बरईपार, अंधया सहित कई गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया। स्थानीय दिनेश ,अजय, रणजीत शर्मा,संतोष कुमार, रामकिशोर, राम किशुन प्रसाद ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ और टहनियां बिजली की तारों पर गिर गईं, जिससे बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें