जिला अस्पताल के ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
महराजगंज। मानसून की सक्रियता के बीच सर्दी, जुकाम के साथ सूखी खांसी ने दिक्कत बढ़ाने का काम किया है। सूखी खांसी से परेशान लोगों को गले में दर्द के कारण खाना निकलने में असुविधा हो रही है। सूखी खांसी के 23 मरीज शनिवार ओपीडी में पहुंचे जिनकी जांच के बाद चिकित्सक ने दवा परामर्श के साथ गर्म पानी में नमक या फिटकिरी डालकर गरारा करने की सलाह दे रहे।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 753 रोगियों का उपचार हुआ। इसमें संक्रामक रोगी अधिक रहे। सर्दी, जुकाम, बुखार व गले में संक्रमण के 23 बीमार पहुंचे। डाॅ. अनिरुद्ध ने जांच रिपोर्ट के अनुसार सलाह दी। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में लगभग तीन माह शरीर की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कम हो जाती है। ऐसे में अगर बारिश में भीगते हैं तो सर्दी, जुकाम, बुखार, सूखी खांसी और गले की समस्या बढ़ी है।
इससे बचने के लिए सबसे जरूरी कि भीगने से बचें और इम्युनिटी बढ़ाने वाले फल व खाद्य का सेवन करें। अगर सूखी खासी के साथ गले में दर्द है तो गर्म पानी का सेवन करें और दिन में गर्म पानी से गरारा जरूर करें। कुछ लोग इस समय के सर्दी जुकाम को हल्के में लेते हैं जिससे समस्या बढ़ती है।