फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शराबी पति ने बेच दी जमीन तो पत्नी ने दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में करीब आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी, जमीन बेचने वाले व्यक्ति को है नशे की लत
विज्ञापन

बरवा कृपाल गांव के महेश ने चुपके से कर दिया था जमीन का बैनामा
संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के बरवा कृपाल गांव के रहने वाले महेश ने बीते दिनों चुपके से दूसरे व्यक्ति को जमीन का बैनामा कर दिया था। मामले की भनक लगते ही मंगलवार को पत्नी, पति को साथ लेकर तहसील पहुंची। पत्नी मामले की सच्चाई जान आक्रोशित हो गई। उसके बाद पति को मारने-पीटने लगी। इसकी वजह से वहां अफरा तफरी मच गई। वहीं मौके पर जुटे अधिवक्ता और लोगों ने आक्रोशित पत्नी को समझाकर किसी तरह से शांत कराया। पत्नी पति को खींचते हुए थाने लेकर चली गई।

बरवा कृपाल गांव की रहने वाली प्रियंका ने बताया कि पति महेश को नशे की लत है। पति के नाम गांव से सटे सरकारी स्कूल के बगल में करीब 38 डिस्मिल जमीन थी। बीते दिनों रक्षाबंधन पर्व पर बच्चों को साथ लेकर मायके पकड़ीयार विशुनपुर गांव गई थी। इसी बीच पति महेश मौका पाकर उक्त भूमि को एक व्यक्ति के झांसे में आकर बैनामा कर दिया था। मायके से घर लौटने के बाद जानकारी हुई। उसके बाद पति को साथ लेकर तहसील पहुंची तो मामले की सच्चाई जानकर हैरान रह गई। पति तहसील से भागने लगे। कुछ दूर दौड़ाने के बाद उसने पति को पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सताने लगी चार बच्चों की परवरिश का चिंता
घटना के दौरान जमीन बेचने वाले व्यक्ति महेश के चार मासूम बच्चे भी मौजूद रहे। अचानक मां, बाप के बीच झगड़ा देख चिल्लाने लगे। कुछ देर बाद समझाने पर व्यक्ति की आक्रोशित पत्नी शांत हो गई, लेकिन वह बच्चों की ओर देख फफक पड़ी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से कहने लगी कि पति को नशे की लत है। अब मैं कैसे चार बच्चों की परवरिश करूंगी। बच्चों को पकड़ कर फफक कर रो रही महिला की बात सुनकर लोगों के आंखों में आंसू आ गए।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें