फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उमस, गर्मी से लोगों की नींद गायब, भूख कम, चिड़चिड़ापन बढ़ गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में इन रोगों के 20 फीसदी मरीज बढ़ गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भादो में भी जेठ जैसी गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। उमस, गर्मी से लोगों की नींद गायब है। खाना नहीं पचने से लोगों की भूख कम हो गई है। चिड़चिड़ापन बढ़ गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन रोगों के 20 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं।
जिला अस्पताल के डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में आने वाले करीब 20 फीसदी मरीजों ने उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, अपच, पेट फूलना, भूख कम लगना, नींद नहीं आना, सिर में दर्द और गुस्सा अधिक आना, बेचैनी, चिड़चिड़ापन की शिकायत बताई। पूछताछ में बताया कि रात में नींद उचट रही है, घबराहट होती है। गर्मी के कारण खाने का भी मन नहीं कर रहा है। ऐसे मरीजों को दवा देने के साथ शरीर को ठंडा रखने और रात में सलाद-दाल और चपाती समेत सामान्य भोजन की नसीहत दी जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 800 मरीज पहुंचे, इनमें 160 मरीज इन समस्याओं से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि गर्मी उमस से प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। पर्याप्त नींद नहीं ले पाने से लोगों में गुस्सा, चिड़चिड़ापन, ऊंची आवाज में बात करने की समस्या बढ़ रही है। सीएमएस ङॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों के लिए इलाज कर बेहतर इंतजाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें