भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर बुधवार देर रात को एक युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। युवती कभी सड़क पर आती गाड़ियों को रोक देती तो कभी सड़क पर ही लेट जाती। यही नहीं उसने आसपास मौजूद लोगों को भी दौड़ा-दौड़ाकर परेशान किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने इतनी अधिक शराब पी रखी थी कि वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। उसने हंगामा करते हुए सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया, जिससे चौराहे पर आवागमन बाधित हो गया। कुछ देर बाद वह कहीं चली गई। संवाद