फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक से नेपाल में नशीली दवा की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में हालात सामान्य होते नशीली दवाओं की तस्करी फिर से शुरू हो गई है। बीते दिन एक युवक बाइक से नशीली दवा लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सीमावर्ती इलाकों में धंधेबाजों ने मजबूत नेटवर्क बना लिया है। जब भी सख्ती होती है तो धंधा कुछ दिन के लिए ठप हो जाता है। लेकिन जैसे ही सुरक्षा व्यवस्था ढीली होती है धंधा फिर से फलने-फूलने लगता है।
विज्ञापन

एसएसबी पुलिस की संयुक्त टीम बीते सोमवार शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध युवक को रोककर जांच की तो 950 कैप्सूल नशीली दवा बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान बबलू कुमार मद्धेशिया निवासी निपनियां थाना ठूठीबारी के रूप में हुई। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की आरोपी बबलू कुमार मद्धेशिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया।
सूत्र बताते हैं कि धंधे से जुड़े रहने वाले लोगों ने नेपाल के गांवों में एजेंट रखे हैं। उन्हीं के जरिए नेपाल के पोखरा तक नशीली दवाएं पहुंचती हैं। एक छोटे से बॉक्स में कम से कम पांच हजार की नशीली दवा भेजी जाती है। सरहद पार कराने वाले को 900 से 1000 रुपये दिए जाते हैं। यह कार्य ज्यादातर साइकिल, बाइक से जाने वाले कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें