फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बॉर्डर एरिया में ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर

Mon, 07 Oct 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दशहरा पर्व को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में निगरानी तेज कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। संयुक्त गश्त भी की जा रही है। एलआइयू को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

मीडिया को जारी बयान में जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जनपद में 1261 स्थानों पर दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं। महिला सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति पर विशेष फोकस है। व्यवस्था के लिए सभी एसडीएम, अधिशासी अधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए सभी को जिम्मेदारी का एहसास हो इसके लिए अन्य विभागों से भी वार्ता कर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
सीमावर्ती नेपाल से सटे गांव में गश्त की जा रही है। सीमा पर संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं। सरहद के 84 किमी नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील गांव में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से सोनौली बॉर्डर सहित सीमावर्ती गांव में नाकेबंदी करते हुए भारत-नेपाल आने जाने वालों की गहन जांच कर रही है। पुलिस व एसएसबी संयुक्त रूप से जांच करने के साथ ही पेट्रोलिंग भी कर रही है। भारत-नेपाल के सोनौली और ठूठीबारी सीमा पर एजेंसियां कड़ी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि ड्यूटी चार्ट बनाकर जवानों को ड्यूटी पर लगाया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में पिकेट से पेट्रोलिंग व पैदल मार्च की व्यवस्था प्रभावी है। सभी थानों को पीस कमेटी की बैठक संपन्न कराने के लिए भी कहा गया है।
नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी व पुलिस, एसएसबी की संयुक्त गश्त की जाएगी। एलआईयू को निर्देश है कि संवेदनशील मामलों की त्वरित जानकारी दें। मिशन शक्ति के तहत सादे ड्रेस में भी पुलिस की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें