निचलौल शहर स्थित स्टैंड से सिसवा जाती ऑटो।
निचलौल। शहर से सिसवा जाने वाले यात्रियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। क्योंकि इस 18 किलोमीटर दूरी का सफर करने के लिए निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
दिन ढलने के बाद जरूरत पड़ने पर यहां से वाहन भी नहीं मिलता है। ऐसे में लोगों को मोटी रकम खर्च कर वाहन बुक कर सफर करना पड़ता है। रविवार को सिसवा जाने के लिए टैक्सी स्टैंड पर खड़े यात्री मुस्तफा, बसंत, जनार्दन, सरस्वती देवी ने कहा कि इस सड़क पर रोडवेज बस की सुविधा नहीं है।
यहां से सफर करने के लिए डग्गामार टैक्सी और ऑटो मिलती है। हालांकि ट्रेन पकड़ने सहित अन्य जरूरतों के लिए सिसवा अक्सर आना जाना लगा रहता है। वहीं यात्रियों की परेशानियों का फायदा उठाते हुए वाहन चालक उन्हे 18 किलोमीटर की सफर कराने के लिए 40 से 50 रुपये तक वसूली कर लेते हैं। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास किया जाएगा।