फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिंदुरिया में चार माह से पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 20 Jun 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सिंदुरिया में बनी पानी की टंकी। 
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में चार माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। करीब पांच हजार की आबादी को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। ओवरहेड टैंक की बिजली आपूर्ति ठप होने से समस्या बढ़ी। चार माह बीतने के बाद भी जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगा। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया ग्राम सभा की कुल आबादी पांच हजार है, जिसमें एक हजार परिवार के लोग निवास करते हैं। ग्राम सभा में चार टोले सड़क टोला, मंगलपुर, भगवानपुर एवं मुरलीवारी है। पूरे ग्राम सभा एवं सभी टोलों पर पाइपलाइन से कनेक्शन दिया गया है। ग्राम सभा में पानी की टंकी से जलापूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने जलकल विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर तत्काल जलापूर्ति की मांग की है। ग्राम सभा निवासी मोहन, सुरेश, भोला यादव, शहाबुद्दीन अंसारी, मनोज, संतोष, कमलेश आदि का कहना है जलकल विभाग से बनी पानी की टंकी से चार महीने से जलापूर्ति बाधित है। एक सप्ताह के अंदर सिंदुरिया में बने पानी की टंकी से जलापूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें