फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महंथ अवेद्यनाथ मोहल्ले में जाम नालियां, जलनिकासी की प्रमुख समस्या

विज्ञापन
नगर पंचायत परतावल के महंथ अवैद्यनाथ वार्ड में जाम पड़ी नालियों का अस्तित्व समाप्त होने के कगार प? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
महंत अवेद्यनाथ मोहल्ले में नालियां टूटीं, लोग परेशान
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट की भी नहीं है व्यवस्था, अधिकारी मात्र दावे से चला रहे काम
परतावल (महराजगंज)। नगर पंचायत के महंत अवेद्यनाथ नगर वार्ड में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। पिपराइच मार्ग पर नालियां जाम हैं। जगह-जगह टूट भी गई हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगर पंचायत की ओर से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा तो किया जाता है, लेकिन धरातल पर सिर्फ खानापूर्ति ही दिखती है। मोहल्ले में न तो ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था है, न ही स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। मोहल्ले के लोगों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

प्रशासक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नगर में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नगर पंचायत हरसंभव प्रयास कर रहा है। कहीं कोई समस्या है तो उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
--------------
वार्ड में विकास कार्य बिल्कुल ठप है। इस वार्ड में जलनिकासी एक बड़ी समस्या है। नालियों की चौड़ाई एक फीट से भी कम है, जो हमेशा कूड़े कचरे से पटी रहती है।
विज्ञापन

पतरू गौड़
---------------
बीते वर्ष में सड़क का निर्माण हुआ, लेकिन दूसरी ओर न तो इण्टरलाकिंग कराया गया और न ही जगह को समतल किया गया है। जिसके कारण बरसात के मौसम में समस्या होती है।
शैलेश मद्धेशिया
---------------
विकास के नाम पर सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन अभी तक न तो पथ प्रकाश, न ही बेहतर निर्माण किया जा सका। जिससे कारण हमलोगों को समस्या होती है।
मिन्टू मद्धेशिया
---------------
नगर पंचायत कार्यालय में नाली चौड़ीकरण व जलनिकासी के समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
जितेन्द्र सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें