फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दीवारों पर गुटखे की पीक देखकर नाराज हुए डीआरएम

विज्ञापन
नौतनवां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम आदित्य कुमार।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
दीवारों पर गुटखे की पीक देखकर नाराज हुए डीआरएम
विज्ञापन

आनंदनगर, लक्ष्मीपुर, नौतनवां रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर दी चेतावनी
फरेंदा/नौतनवां/ लक्ष्मीपुर(महराजगंज)। मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने मंगलवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्रियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की हकीकत परखी। दीवारों पर गुटखे की पीक और कुछ स्थानों पर गंदगी देख नाराज हुए।
डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक कक्ष, टिकट कक्ष, पार्किंग, सहित अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी ली। रेलवे कर्मचारी आवास के सामने कई वर्षों से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी खड़ी करने पर नाराजगी जाहिर की। उसे तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। आरक्षण काउंटर के सामने अंधेरा होने पर वहां तत्काल प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा। टिकट काउंटर के पास दीवार पर गुटखे की पीक देखकर नाराज हुए। स्टेशन परिसर पर अल्पाहार स्टाल पर पहुंचकर उनके रजिस्ट्रेशन देखे। तौल मशीन की जांच की। कैटींन के बगल में फर्श टूटे मिले, जिसे सही करने का आदेश दिया। जीआरपी की महिला हेल्प डेस्क पर हेल्पलाइन नंबर गलत लिखा पाया। उसे तत्काल ठीक करने को कहा। यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने, उनके बैठने, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी, आरपीएफ विश्वनाथ यादव सहित तमाम रेल अधिकारी मौजूद रहे। नौतनवां और लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर गार्ड, चालक, रनिंग रूम व्यवस्थापक से भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक को ग्रामीणों ने सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन
लक्ष्मीपुर। मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने उन्हें पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें स्टेशन पर ओबर ब्रिज का निर्माण, सभी ट्रेनों के ठहराव, पश्चमी प्लेटफार्म का उच्चीकरण, पेयजल, विद्युतीकरण आदि मांग शामिल है। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि गणेश गुप्त, दुर्गेश, कृष्ण कुमार, प्रदीप आदि उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारित करा दिया जाएगा।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें