फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डाक्यूमेंट्री शूट कराने को डीपीआरओ ने पैसिया गांव में कराई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में दी गई सुविधा की डाक्यूमेंट्री शूट कराकर राष्ट्रीय स्तर पर भेजी जाएगी
विज्ञापन

शुक्रवार को डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने गांव में व्यवस्था का जायजा लिया
नौतनवा। लक्ष्मीपुर ब्लॉक का पैसिया उर्फ कोनघुसरी ग्राम पंचायत प्रदेश का पहला ई-गवर्नेस गांव बना है। इस गांव में दी गई सुविधाओं पर डाक्यूमेंट्री तैयार कर राष्ट्रीय स्तर पर भेजी जाएगी। शुक्रवार को डीपीआरओ श्रेया मिश्रा गांव में पहुंची और व्यवस्था का जायजा लिया।
नेशनल अवॉर्ड के लिए चयनित पैसिया उर्फ कोनघुसरी गांव की व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए 50 से अधिक सफाईकर्मी साफ-सफाई में लगाए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र की रंगाई-पुताई कराने के बाद मैट लगाया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र के पास मौजूद पोखरे की साफ-सफाई कराकर ओपन जिम लगाया गया है और आंगनबाड़ी केंद्र तक आने वाली सड़कों का इंटरलॉकिंग करा दिया गया है। पंचायत भवन में मैट लगाते समय खुद डीपीआरओ श्रेया मिश्रा कर्मियों को निर्देश दे रही थीं। हालांकि गांव में जलनिकासी के लिए बनी नाली आधी-अधूरी है। इस वजह से सड़क किनारे कच्ची नाली से गंदा पानी बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र के सामने अड्डा बाजार संपत्तिहा मुख्य मार्ग पटरी पर डीपीआरओ, उत्तरी चौक रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने वनकर्मियों साथ पौधरोपण कर टी गार्ड लगवाया है। इस मौके पर एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, देश दीपक पांडेय समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें