फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तराई में खुलेंगे उद्यम के द्वार, मिलेगा रोजगार

Thu, 22 Feb 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में 22 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आगमन होगा। उनके आगमन से तराई में उद्यम के नए द्वार खुलेंगे। इससे लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। विभिन्न योजनाओं के तहत करीब एक हजार करोड़ रुपये का चेक उद्यमियों को वितरित करेंगी। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। निर्माणाधीन मंडी स्थल से लेकर ठहरने के स्थान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


बतादें कि पहली बार जिले में केंद्रीय वित्त मंत्री का आगमन हो रहा है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि जनपद में वित्त मंत्री का आगमन जिले में विकास और रोजगार को बढ़ाएगा। वित्त मंत्री उद्यमियों को करीब एक हजार करोड़ का ऋण वितरण करेंगी। यह जिले के उद्यमियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। इस ऋण से जनपद में लगने वाले उद्यम से यहां के युवाओं और कामगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर ही लोगों रोजगार मिलेगा। साथ ही जिले के विकास से जुड़ी तमाम परियोजनाओं का भी वित्त मंत्री शिलान्यास करेंगी। लीड बैंक मैनेजर अमरेश मौर्या ने बताया कि लाभार्थियों की सूची तैयार हो चुकी है। 32 लोगों को मंच से डेमो चेक मिलेगा।
शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में 22 व 23 फरवरी को रूट बदला रहेगा। भारी वाहन सुबह नौ बजे से लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री के रहने तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। शिकारपुर, पकड़ी, झंझनपुर, सिंदुरिया में बड़े वाहन रोक दिए जाएंगे। इन स्थानों से वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दाैरान नवीन मंडी में ही पार्किंग बनेगा। शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्विस कॉटेज को जिलाधिकारी ने देखा
जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंडी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्य मंच, कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार, निर्माणाधीन स्विस कॉटेज को जिलाधिकारी ने देखा और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एडीएम को निर्धारित प्रारूप के अनुसार स्टॉल, दर्शक दीर्घा, वीआईपी दीर्घा और मीडिया दीर्घा आदि के विषय में आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वाहनों के प्रवेश, वीआईपी एंट्री आदि के विषय में संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सिंचाई डाक बंगले में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के साथ भी प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ होटल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया। इस दौरान एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम पंकज कुमार मौजूद रहे। संवाद

भारतीय स्टेट बैंक के सिटी ब्रांच का उद्घाटन करेंगी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आगमन 22 व 23 फरवरी को प्रस्तावित है। 23 फरवरी को दोपहर में जनसभा होगी। वित्त मंत्री चौक रोड पर महराजगंज भारतीय स्टेट बैंक के सिटी ब्रांच का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुद्रा, ओडीओपी, कृषि अवसंरचना कोष, केसीसी, एमएसएमई, स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न बैंकों द्वारा वित्त पोषित योजनाओं के तहत लगभग एक हजार करोड़ का ऋण वितरित करेंगी। 10 विद्यालयों के 20 बच्चों और 10 शिक्षकों को वित्तमंत्री द्वारा चंद्रयान का मॉडल भेंट स्वरूप दिया जाएगा। वित्त मंत्री की ओर से एसबीआई के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल मेडिकल वैन भी भेंट किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न बैंकों, आरएसईटीआई, जिला कार्यक्रम विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न एफपीओ आयोजित स्टालों का अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें