फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले के कई प्रमुख मार्गों पर अब भी नहीं है रोडवेज बस सेवा

Thu, 22 Feb 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
घुघली में बस में चढते़ यात्री।
विज्ञापन
घुघली। महराजगंज जिला बने 33 साल हो गए, लेकिन अभी तक कप्तानगंज से घुघली होते हुए सिसवा ठूठीबारी रोड पर रोडवेज बस की सेवा नहीं मिल सकी। इससे निजी वाहन चालक मनमानी किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन

कप्तानगंज से ठूठीबारी जा रहे मकसूदन रौनियार, शीला, मनोज, तथा राजबहादुर ने कहा कि अगर रोडवेज की सेवा होती तो जगह-जगह सवारी बदलने की झंझट नहीं होती। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर घुघली शहर है, यहां से एक तरफ कप्तानगंज करीब 17 किलोमीटर दूर है। घुघली से कप्तानगंज जाने के लिए 30 रुपये किराया देना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ सिसवा बाजार जाने के लिए 30 रुपये, सिसवा से निचलौल 50 रुपये, सिसवा से ठूठीबारी 30 रुपये किराया देना पड़ता है।
भुवनी निवासी रामप्यारे ने बताया कि पिछले सप्ताह हम चार जगह सवारी बदलने के बाद हम नौतनवा पहुंचे। इसमें करीब 160 रुपये से अधिक का किराया लग गया। ऊपर से नीचे सवारी में धक्का मुक्की होने से काफी परेशानी हुई। अगर रोडवेज की बस चलती तो परेशानी नहीं होती। धर्मेंद्र साहनी ने कहा कि रोडवेज की सेवा सबसे बेहतर है, लेकिन घुघली सिसवा कप्तानगंज टूटी बड़ी मार्ग पर रोडवेज की सेवा न होने से काफी दिक्कत होती है। निजी बस चालक मनमाना किराया लेते हैं। समय का भी निर्धारण न होने से काफी इंतजार के बाद बस संचालित होती हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि एक बार चिउटहा होते हुए ठूठीबारी तक बस चली थी, फिर कोरोना काल में बंद कर दिया गया। सर्वे कराने के बाद बस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें