ठूठीबारी। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने ठूठीबारी भारत-नेपाल के मुख्य द्वार पर आने-जाने वाले यात्रियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान श्वान दल की सहायता से संदिग्ध सामग्रियों को सुंघाकर जांच कराई गई। बीओपी इंचार्ज शिवपूजन ने बताया सीमा पार किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने और जांच और सुरक्षा की दृष्टि से सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में श्वान दल से मदद मिलती है। इस दौरान सभी कार्मिकों ने सतर्कता, समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।