राजकीय नेत्र परीक्षण अधिकारी संघ की बैठक सोमवार को सीएमओ कार्यालय में हुई। इसमें मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि नेत्र परिक्षण अधिकारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दिया जाएगा।
अध्यक्ष ओपी त्रिपाठी ने कहा कि जिला अंधता निवारण अधिकारी संघ के मांगों को बराबर उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्य एवं दायित्व के विपरित जाकर स्कूली बच्चों के चश्में की सूची भारत सरकार के गाइडलाइन के विपरीत संविदा के आप्टोमेट्रिस्ट द्वारा मंगाई जा रही है। इसका जिला नेत्र परीक्षण अधिकारी संघ विरोध कर रहा है। बैठक में सर्वसंमति से यह निर्णय लिया गया कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघ धरना देने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान हरेन्द्र दूबे, रमेश यादव, घनश्याम सिंह, मसूद अहमद, अजीत यादव के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।