फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बन गरीबों की सेवा करेंगे मुकुल

Mon, 29 Apr 2019 01:17 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
डॉक्टर बन गरीबों की सेवा करेंगे मुकुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। यूपी बोर्ड की के हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान हासिल कर मुकुल पाल ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुकुल ने डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करने का लक्ष्य रखते हुए सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही गुरुजनों को दिया है। 
विज्ञापन


 फरेंदा क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी योगेंद्र पाल पेशे से किसान हैं। उनका इकलौता पुत्र मुकुल पाल ग्रामीण क्षेत्र के श्री संजय गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निरनाम पोखरियापुर आनंदनगर में हाईस्कूल का छात्र हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों में हाईस्कूल की परीक्षा में 92.17 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मुकुल की एक बहन श्रेया है जो कक्षा छह की छात्रा है। मां सुनीता पाल अध्यापिका हैं। किसान पिता व अध्यापिका मां के संरक्षण में कम संसाधन होते हुए जिले में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का भी मान बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद जब जिले में तीसरा स्थान हासिल करने की जानकारी हुई तो परिजनों के आंखों से खुशी के आंसू छलक गए। उन्होंने अपने बेटे को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। मुकुल ने बताया कि डॉक्टर बनने का सपना है। ताकि समाज की सेेवा कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें