परसामलिक। ठगों ने आर्मी का जवान बताकर दांत के डॉक्टर से गूगल लिंक मांगकर खाते से 82 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
नौतनवा कस्बा निवासी दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि क्लीनिक पर एक युवक आया अपने को आर्मी का जवान बताकर कहा कि 35 जवानों का डेंटल चेकअप कराना है। चेकअप के लिए कितना खर्च आएगा। यह कहकर गूगल पे नंबर मांगकर 100 रुपये भेजकर कहा कि गूगल पे लिंक भेजिए इसके बाद वह चला गया। आरोप है कि लिंक भेजते ही पंजाब नेशनल बैंक गोरखपुर के बैंक खाते से तीन बार में 82 हजार रुपये कट गए। पीड़ित डाॅक्टर ने बैंक खाते से निकाले गए रुपये वापस कराने की मांग की है। नौतनवा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि साइबर ठगी मामले की तहरीर मिली है। संवाद