फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूमि विवाद मेंं डॉक्टर को पीटा, चार पर केस

Mon, 04 Mar 2024 05:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम राजवल मदरहा में भूमि विवाद में डॉक्टर की विरोधियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ग्राम रजवल मदरहा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि डॉ. अनित कुमार शनिवार की शाम करीब 8.30 बजे तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने भूमि विवाद को लेकर डॉ. अनित की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार, मामले में खेसरारी निवासी आनंद यादव, संजय यादव, सरवन शर्मा व अमित रावत पुत्र निवासी सिसवा बाजार पोखरा टोला के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें