फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच में न करें लापरवाही

Mon, 12 Feb 2024 05:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम के साथ बैठक की। इस दौरान सरकार की ओर से संचालित पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. केपी सिंह ने सभी एएनएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि नई गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन और उनकी जांच समय से की जाए। इसमें ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन, वजन, एचआईवी, यूरीन, शुगर आदि की जांच में लापरवाही न बरती जाए। ई-कवच पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण की फीडिंग के साथ बच्चों के टीकाकरण में सुधार को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एएनएम मंजू यादव, अनुराधा सिंह, रीना पटेल, रेखा वर्मा, फूलवासी देवी, विजय लक्ष्मी, बंदना, पुनीता पटेल, पूजा तिवारी, रागिनी चौधरी, पुष्पा, स्नेहलता, प्रियंका गुप्ता, पूनम सावित्री मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें