फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

- चार क्रय केंद्रों पर पहुंचकर डीएम ने देखी खरीद की स्थिति, चौक क्रय केंद्र पर नहीं मिला बोरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने शुक्रवार को जिले के चार धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि चौक क्रय केंद्र पर सप्ताह भर से बोरे की उपलब्धता नहीं है, इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पीसीएफ के जिला प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण में पाया कि चिउरहां में पीसीएफ का दो केंद्र है। दोनों केंद्रों पर तौल होता मिला। इसके बाद डीएम पीसीएफ के धान क्रय केंद्र सोनरा पहुंचे, वहां पर भी धान का तौल हो रहा था, उन्होंने किसान विजय से बात कर तौल में किसी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा तो उसने सब ठीक बताया। सचिव द्वारा बताया गया कि केंद्र पर कुल 10 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 8266 क्विंटल धान की खरीद हुई है। दरहटा के धान क्रय केंद्र व चौक क्रय केंद्र के निरीक्षण में पाया कि बोरे के अभाव में तौल नहीं हो पा रही है। धान क्रय में विलंब होने व बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित न होने पर उन्होंने पीसीएफ केे प्रबंधक एसबी सिंह से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि जांच कर स्थिति से अवगत कराते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें