फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से मिलकर लड़ना होगाः डीएम

Thu, 14 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
3500 अति कुपोषित परिवारों को उपलब्ध होगा राशन कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज में कुपोषण से लड़ाई मिशन के अंर्तगत हम सब को मिलकर करना है। यह मात्र एक योजना नहीं बल्कि समाज सेवा भी है। इसलिए गोद लिए गांव में अधिकारी अवश्य जाएंगे। यह निर्देश डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने दिया। 
विज्ञापन


 बुधवार को सभागार में जिला पोषण मिशन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव स्वास्थ्य पोषण समिति की प्रभावी बैठक कराएं। डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी आगंनबाड़ी कायकर्ता अपने क्षेत्र के गर्भवती और अति कुपोषित बच्चों की सूची  टेलीफोन नंबर समेत तैयार करें।

ताकि उनसे संपर्क करके उनके स्वास्थ्य संबधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 3500 अति कुपोषित परिवार हैं। इनको राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। ताकी उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन


प्रभारी सीडीओ आरएम उपाध्याय ने बताया कि यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। इसकी राज्य स्तर पर गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। डीडीओ एसएन सिंह ने बताया कि जिले मे लगभग 20 हजार अति कुपोषित बच्चे हैं। 24 हजार गर्भवती इसकी जद में हैं।

इनके स्वास्थ्य के लिए आयरन की गोलियां दी जाएंगी। हिमोग्लोबिन  की कमी होने पर इन्जेक्शन भी लगाया जाएगा। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आईए अंसारी, डीसी मनरेगा अशोक मौर्या, अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपक पांडेय, घनश्याम सागर, अमित त्रिपाठी सभी जिलास्तरीय अधिकारी तथा सीडीपीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें