परसामलिक। नौतनवा के सेखुआनी चौराहे पर निर्माणाधीन नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का शनिवार की शाम जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का निर्माण शीघ्र पूरा कराने का संबंधित विभाग को निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा क्षेत्र के सेखुआनी चौराहे पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का भवन शासन की ओर से 103.0 लाख रुपये की लागत से बनवाया जा रहा है। इस विद्यालय में मूल शिक्षा से वंचित बेसहारा पचास छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा। इस विद्यालय में पचास छात्र और पचास छात्राओं का नामांकन किया जाएगा। विद्यालय में नामांकित छात्रों के शिक्षण कार्य के लिए अलग-अलग भवन का निर्माण चल रहा है। साथ ही बालिका और बालक वर्ग के लिए अलग अलग हॉस्टल बनाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पर पर पहुंच कर गुणवत्ता पूर्ण सरिया, सीमेंट, ईंट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अगले सत्र से विद्यालय संचालित हो जाएगा। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मौजूद किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, नौतनवा उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।