फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी में गंदगी देख भड़के डीएम, सफाई के निर्देश

Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी बिना किसी को सूचित किए अचानक सीएचसी पहुंचे, जिससे सीएचसी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

परिसर में इधर-उधर टहल रहे कर्मी भागकर अपने ड्यूटी प्वाइंट पर जाने लगे। जिलाधिकारी ने सबको रोककर कड़ी फटकार लगाई और ड्यूटी को ईमानदारी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जैसी आकस्मिक सेवा में शिथिलता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शौचालय, एईएस वार्ड, अधीक्षक कक्ष, पैथोलॉजी सहित पूरे परिसर का किया निरीक्षण। उन्होंने कोल्ड चेन कक्ष में तापमान नियंत्रण प्रणाली, स्टॉक रजिस्टर आदि को।
साफ-सफाई पर्याप्त न होने पर लगाई फटकार। उन्होंने बेड पर मौजूद चद्दरों को बदलने का निर्देश दिया। शौचालय में हैंडवाश न होने पर फटकार लगाते हुए तत्काल हैंडवाश लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कोल्ड चेन कक्ष में तापमान नियंत्रण प्रणाली को देखा और निर्धारित तापमान की जांच की। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें