फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घुघली नगर निकाय की प्रगति खराब मिलने पर डीएम नाराज

Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम अनुनय झा।
विज्ञापन
महाराजगंज। 15वें वित्त के तहत सभी नगर निकायों में प्रस्तावित कार्यों की कार्ययोजना के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सभी निकायों द्वारा प्रस्तुत टाइड और अनटाइड मदों से कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। घुघली नगर पालिका की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रस्तावों में वित्तीय अनुशासन का पालन करने का निर्देश देते हुए कई प्रस्तावों के पुनः आगणन का निर्देश दिया। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ईओ प्रस्ताव तैयार करने में कार्य की जनउपयोगिता अधिकतम और उसकी लागत न्यूनतम हो। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना के साथ नगर निकाय अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी चार बिंदुओं का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। जिसमें प्रस्तावित कार्य आवश्यक है व जनहित में है। कार्य में किसी प्रकार का विवाद अथवा आपत्ति नहीं है।
यह कार्य किसी अन्य कार्ययोजना में शामिल नहीं है। उन्होंने जिले में जेई-एईएस पर प्रभावी उन्मूलन के लिए सभी निकायों को फॉगिंग मशीन की खरीद का निर्देश दिया। साथ ही सभी निकायों में पिंक शौचालय के निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ईओ उनके निकाय के मुख्य मार्गों पर डार्क स्पॉट न हो और मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी लगे हों। नजदीकी थाने या चौकी से लिंक हो। उन्होंने कहा की कार्यों में देरी न करें जो ठेकेदार शिथिलता बरत रहे हैं, उनको नोटिस जारी करते हुए ब्लैक लिस्टिंग करने की कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने संशोधित आगणन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। उन्होंने घुघली की समीक्षा रिपोर्ट के अपूर्ण होने पर नाराजगी व्यक्त की और वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


रैन बसेरा की स्थिति की समीक्षा की
जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी एसडीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रैन बसेरों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि संबंधित ईओ के माध्यम से रैन बसेरों की मरम्मत हो जाए। वहां पर साफ–सुथरे बिस्तर हों। साथ ही शौचालय, पेयजल और प्रकाश की भी व्यवस्था रहे। इसके साथ ही निकायों में प्रमुख स्थानों और चौराहों पर अलाव की भी व्यवस्था हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, निकायों के अध्यक्ष/अध्यक्ष प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें